MP News Today: उज्जैन में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, संतों ने दी चेतावनी

By: Sagar

On: Friday, August 8, 2025 8:15 PM

MP News Today: उज्जैन में 'लव जिहाद' के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, संतों ने दी चेतावनी
Follow Us

MP News Today: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लव जिहाद के खिलाफ हिंदू समाज ने बड़ी एकजुटता दिखाई है। खाचरोद में 5 दिन पहले एक 20 साल की हिंदू युवती को मुस्लिम युवक सादिक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के विरोध में एक विशाल हिंदू महापंचायत बुलाई गई। इसमें शहर और आसपास के गांवों से 6 हजार से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

संतों ने दिया एकजुट होने का संदेश

महापंचायत में शामिल संतों और हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। संतों ने कहा कि आज हिंदू समाज बंटा हुआ है, लेकिन जब तक समाज एक साथ एक पंगत में नहीं आएगा, तब तक ऐसी समस्याओं से नहीं निपटा जा सकेगा। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सनातन समाज दुखी हुआ, तो संतों को ‘माला की जगह भाला उठाने’ के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सभी वक्ताओं ने समाज से मनभेद और जात-पात को भुलाकर एक होने की अपील की।

6 हजार से अधिक लोग जुटे

महापंचायत से पहले उज्जैन दरवाजा से हिंदू एकता रैली निकाली गई, जो पूरे शहर से होकर महापंचायत स्थल शुक्रवारिया बाजार पहुंची। इस रैली में भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष हाथों में तख्तियां लेकर चलते दिखाई दिए। इस जनसैलाब को देखते हुए, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। रैली और महापंचायत में जुटे लोगों ने समाज के सामने खड़ी चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करने का संकल्प लिया।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
Join WhatsApp Group

Sagar

नमस्कार, मेरा नाम Sagar Charpe है और मैं लगभग 2 वर्षों से sootrwani.in न्यूज़ वेबसाइट पर काम कर रहा हूँ। ऑटोमोबाइल और टेक्नोलोजी से जुड़ी खबरों में मेरी विशेष रुचि है।धन्यवाद
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MP News Today: त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी पर 'लापता' होने का आरोप, मेयर भी नहीं कर पा रहे संपर्क, शिकायत दर्ज

August 10, 2025

'क' से काबा, 'म' से मस्जिद देख भड़के छात्र संगठन, रायसेन में स्कूल की हिंदी वर्णमाला चार्ट पर बवाल

August 9, 2025

MP News: सैफ अली खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सालों पुराने संपत्ति विवाद पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

August 9, 2025

MP News: युवा कांग्रेस चुनावों में कमलनाथ के गढ़ में सबसे कम सदस्य, सीएम मोहन के गृह जिले उज्जैन में रिकॉर्ड मेंबरशिप

August 9, 2025

MP Weather Today: रक्षाबंधन पर दिखेगा मौसम का दोहरा मिजाज, 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में खिलेगी धूप

August 9, 2025

MP की आज की बड़ी खबरें: महाकाल को बंधी पहली राखी, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, सोने-चांदी के दाम बढ़े

August 9, 2025

Leave a Comment