MP News: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मोहन सरकार अब राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक विशेष योजना की घोषणा की है जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाया जाएगा ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष योजना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को हर महीने 5,000 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस काम के लिए महिलाओं को ख़ास ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए अलग से ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपना खर्च खुद उठा सकें।
सरकारी नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कई सरकारी विभागों में नई भर्तियां शुरू होंगी। इन भर्तियों की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और इसमें महिलाओं को विशेष आरक्षण का भी प्रावधान होगा। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े।
also read;-MP में दस्तावेजों पर लगा 400% का झटका! एफिडेविट से लेकर शस्त्र लाइसेंस तक, सब कुछ हुआ महंगा
लाडली बहना योजना से मिली ताकत
मोहन सरकार पहले से ही महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना चला रही है, जिसके तहत हर महीने उन्हें 1,250 रुपये की राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हमारी लाडली बहनें इस राशि का सही जगह पर उपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा, “हमारी बहनें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर रही हैं।”
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें |
Join WhatsApp Group |